झाबुआ। थाना काकनवानी की रहने वाली पीडि़ता जब कपड़े लेने गुजरात राज्य के दाहोद गई थी। इस दौरान बस स्टैंड पर पलासडोर निवासी आरोपी हरसिंह कलसिंह बारिया मिला व उसे बहला-फुसलाकर सूरत ले गया और फिर जबरन दुराचार कर डाला। मामले में पीडि़ता काकनवानी पहुंची और आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 भादवि का मामला दर्ज कर लिया। एक अन्य दुराचार के मामले में फरियादिया जंगल में भैंसे चा रही थी इस दौरान आरोपी कल्लू भाबर आया व मारपीट कर जबरन दुराचार किया और किसी को बताने पर जान की धमकी देने की धमकी देकर भाग निकला। पीडि़ता ने थांदला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। Post navigation विधानसभा पर कांग्रेस करेगी 22 को जंगी प्रदर्शन सिविल सर्विसेस व कॉम्पिटिशन एक्जाम कोचिंग