झाबुआ। झाबुआ और पारा पुलिस को दो मोबाइल चोरों को पकडऩे में सफलता हासिल हुई है, जिनके द्वारा 18 अगस्त को गुजरात के एक व्यक्ति द्वारा सोना खरीदने के लिए आने के दौरान हुआ मोबाइल चोरी एवं पारा में मनोहर पिता बंशीलाल राजपूत की दुकान से हुई मोबाइल चोरी की घटना किए जाने का खुलासा किया गया है। दोनो आरोपियों से पुलिस द्वारा अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने की भी आषंका के चलते सघन पूछताछ की जा रहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि 18 अगस्त को गुजरात का एक व्यक्ति सोना खरीदने के लिए झाबुआ आया था। उस दौरान मोबाइल के साथ नकदी चोरी हो गई थी। घटना की रिपोर्ट पर झाबुआ पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़े गए चार आरोपियों से इसी मामले में पूछताछ जारी थी। जिस पर उनके द्वारा घटना में मुकेश पिता केगु भिलाला निवासी सिलखोदरी, धन्नु पिता विजिया निवासी कुंडला एवं एक अन्य मानिया पिता सुल्तान निवासी कुंडला के षामिल होने की भी जानकारी दी गई। जिस पर झाबुआ थाना प्रभारी भास्करे एवं पारा चौकी प्रभारी डामोर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों मुकेश एवं धन्नु को गिरफ्तार कर एक-एक मोबाईल एवं 10 हजार रुपए नकदी बरामद की गई है। दोनो आरोपियो ने गुजरात के व्यापारी एवं पारा निवासी दुकानदार मनोहर राजपूत की दुकान का षटर तोड़कर मोबाईल एव नगदी चोरी करना कबूल किया है। एक अन्य आरेापी मानिया पिता सुल्तान निवासी कुंडला फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *