झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट शनिवार शाम को दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई जिसमें दो घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धार जिले के घाटाबिल्लोद के नयापुरा निवासी कमल पंवार तारखेड़ी तीर्थ जा रहे थे तभी उमरकोट के देवली फाटे के समीप तेज गति से बाइक से आ रहे बदिया पचाया ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर से रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. गूंजन भाबर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाइक सवार कमल पंवार व गणेश हेमंचद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation खवासा चौकी प्रभारी बघेल ने पदभार ग्रहण किया किन्नर सम्मेलन की महफिल में जमकर थिरके किन्नर