झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- खवासा चौकी पर आज नए चौकी प्रभारी के रूप में भागीरथ बघेल ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व में बघेल थांदला थाने में पदस्थ थे और आज ही स्थानांतरण होकर खवासा आए है। वही दूसरी और सहज व सरल स्वाभाव तथा दबंग चौकी प्रभारी शिवकुमार कुशवाह का भी स्थानांतरण थांदला होने पर स्टाफ ने साधारण विदाई समारोह में स्टाफ के शेलेन्द्र शुक्ला, विजेंद्र यादव, प्रहलाद गुर्जर, परमार ने शिवकुमार कुशवाह को शॉल-श्रीफल के साथ विदाई देते हुए नवागत चौकी प्रभारी भागीरथ बघेल का स्वागत किया। गौरतलब है कि पूर्व में भी खवासा चौकी पर पदस्थ रहे बघेल अपनी दबंगता से क्षेत्रवासियों को प्रभावित कर चुके है। Post navigation आदिवासी समाज की शादी में अब मांस-शराबबंदी, रुल्स तोड़े तो समाज करेगा सामूहिक बहिष्कार दुल्हन प्रतियोगिता, फैंसीड्रेस, बाल मेले में बालिकाओं ने बिखेरी अपनी प्रतिभा