ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला कस्बे के बखतगढ़ रोड पर बुधवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार छकतला निवासी ईश्वर पिता सुरसिंह अपनी बाइक से पंचायत के किसी काम से गया था। काम निपटाकर जब वह वापस लौट रहा था तभी सामने से आ रहे बुलेट सवार जाहिर मंसूरी निवासी बखतगढ़ से टक्कर हो गई। जाहिर अपनी बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ईश्वर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं दूसरे घायल का भी उपचार किया जा रहा है। Post navigation बखतगढ़ पुलिस ने छकतला में फ्लेग मार्च निकाला ज़िला सहकारी बैंक झाबुआ के पूर्व बैंकिंग सहायक मेहुल पंवार का जनरल मैनेजर के पद पर चयन