रितेश गुप्ता @थांदला थांदला क्षेत्र में कोविड के 3 नए मामले हैं। जिनमें से दो थांदला नगर के हैं एवं एक अंचल के ग्राम मोरझरी के हैं। जानकारी देते हुए बीएमओ अनिल राठौड़ ने बताया कि तीन कोविड के मामले आए हैं जिनमें से दो युवा थांदला नगर के इंद्रपुरी कॉलोनी के हैं वह एक महिला उम्र 22 वर्ष ग्राम मोरझरी की है। इंद्रपुरी कॉलोनी के दोनों युवा बीते दिन छुट्टियां मनाने हेतु हिमाचल प्रदेश गए थे, जबकि महिला को सर्दी खांसी एवं जुकाम की शिकायत थी । बीएमओ अनिल राठौड़ ने अपील की है कि सभी क्षेत्रवासी मास्क का उपयोग जरूर करें , साथ ही 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बालक बालिकाएं अपना टीकाकरण नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर करवाएं एवं कोविड को अपने क्षेत्र में बढ़ने से रोकने हेतु समस्त गाइडलाइन का पालन करें। Post navigation शा. उ. मा. विद्यालय नौगांवा पर पहले ही दिन 15 से 18 वर्ष के 420 बच्चों का वैक्सीनेशन केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते कल थांदला-झाबुआ के दौरे पर, इन आयोजनों में करेंगे शिरकत