अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिले के जोबट मदरसा मे धूमधाम से 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व मनाया। मदरसा जोबट के बच्चे तिरंगे के रंग मे पहने कपड़े देश भक्ति नारे लगाते हुये प्रमुख चोराहे से गुज़रते हुये मस्जिद प्रांगण पहुंचे जहां हजरत सेय्यद आमिरूल हसन साहब ने झण्डा वन्दन किया । मदरसे के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय भक्ति गीत की प्रस्तुति दी । हजरत सैय्यद साहब ने कहा कि देश को आजाद कराने मे कई देश भक्तों ने अपना लहु बहाया तब जाकर हमें आजादी मिली हैं । हम जिस तिरंगे के नीचे खड़े है , वही हमारी शान है ।इसलिए अवसर पर हजरत सेय्यद तनु दादा मुस्लिम समाज के वरिष्ठ समाज जन व स्कुल के शिक्षकगण छात्र छात्राए मौजूद थे । Post navigation सोहनसिंह नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा में सराहनीय कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित वोटों की गिनती के लिए प्रशासन की तैयारिया पूर्ण