सारंगी जीवन राठोड देवउठनी ग्यारस पर नगर के राधा कृष्ण मंदिर एवं घरों में तुलसी विवाह का कार्यक्रम हुआ। अग्रवाल समाज ने देवउठनी एकादशी के उपलक्ष में आयोजित तुलसी विवाह में धर्म क्षेत्र को एक प्रतिमान स्थापित कर दिया शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ सारी रस्म निभाई गई शाम को विवाह संपन्न होने के पश्चात बेटी की तरह माता तुलसी को विदा भी किया गया रविंद्र अग्रवाल एवं परिवार के सदस्यों ने व्रद स्तर पर तुलसी विवाह कार्यक्रम रखा इसके तहत मंगलवार शाम को रविंद्र अग्रवाल के घर से बैंड बाजों ढोल के साथ भगवान को रथ में बिठाकर भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गई उसमें समाज के साथ अन्य समाज के महिला और पुरुष शामिल हुए बैंड बाजों की धुन पर पूरे रास्ते पर धार्मिक गीतों पर बारातीयो की तरह महिला, पुरुष, बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे। बारात में भगवान शालिग्राम को बग्गी में विराजित किया गया था पूरे नगर में भ्रमण करते हुए करीब 2 घंटे बाद बारात राधा कृष्ण मंदिर स्थित विवाह स्थल पर पहुंची यहां बारातीयों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया इसके पश्चात लगन और मंडप की परंपरा निभाई गई राधा कृष्ण दामोदर का पूजन और गौत्र उच्चारण मंगलाष्टक पठन के बाद भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह किया गया उसके बाद सभी भक्तों ने कन्यादान भी किया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के महिला मंडल एवं सभी भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation सारंगी पुलिस टीम ने कांबिंग गश्त में 4 स्थाई और 4 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया सारंगी सरपंच 6 जनवरी को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित पंचायत से संसद सदन तक कार्य में होंगे सम्मानित