मयंक विश्वकर्मा आम्बुआ 

आम्बुआ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विध्न विनाशक हिंदू सनातन धर्म में सर्वप्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश जी की स्थापना पूर्ण विधि-विधान के साथ घर-घर तथा सार्वजनिक पांडालों में की गई,आज से क्षेत्र में दस दिवसीय आयोजन प्रारंभ हो गये।

हिंदू सनातन धर्मावलंबियों को वर्ष भर जिस धार्मिक आयोजनों की प्रतीक्षा रहती है वह है श्री गणेश जन्मोत्सव जिसे दस दिनों तक धूमधाम से विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाता है, बच्चों तथा युवा वर्ग में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया है, आज 14 सितंबर को क्षेत्र में श्रीगणेश जी की अस्थाई मूर्तियां स्थापित की गई, आम्बुआ में पंचायत प्रांगण, कुम्हार मोहल्ला, श्री राम मंदिर मोहल्ला, इंदिरा आवास फलिया, अस्पताल क्षेत्र में, एवं आश्रम फलिया के साथ ही समीप ग्राम बोरझाड,अडवाडा वडी आदि में भी श्री गणेश जी की स्थापना पूर्ण विधि-विधान के साथ किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *