मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जिला इन दिनों अल्प वर्षा के कारण सूखे की स्थिति में जाता दिखाई दे रहा है, गर्मियों के दिनों में जिन निजी नलकूपों में यातो जल स्तर नीचे पाताल में चला गया था या वे सूख गए थे वे इस बारिश के मौसम में भी पानी नहीं दे पा रहे हैं जिससे भविष्य में जल संकट और गहराने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति बनती देख कर भी निजी नलकूपों तथा सार्वजनिक नलों जल प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है,टूटे फ़ूटे पाइपों तथा घरों के अंदर बाहर लगे नलों से जल प्रदाय के समय व्यर्थ में अनमोल जल बहता देखा जा सकता है, पंचायत द्वारा अभी हाल ही में मोहल्ला जल समितियों का गठन तो कर दिया गया है मगर अभी तक सूची सार्वजनिक नहीं होने से समितियों द्वारा निगरानी आदि के कार्य नहीं हो रहें हैं। देखा जा रहा है कि अनेक परिवारों द्वारा निजी या सरकारी नालों के पानी को बेकार बहनें से रोका नहीं जा रहा है,साथ ही जल वितरण की प्रमुख पाइप अनेक स्थानों पर टूटी फूटी पड़ी होने से भी पानी का अपव्यय होता है, कुछ कमी थी तो विद्युतिकरण के नवीन कार्य हेतु गाड़े जा रहे खम्भे लगाने वाले ठेकेदार ने पूरी कर दी और वार्ड नंबर तीन में जल प्रदाय की पाइप लाइन पर ही खम्भा गाड़ दिया जिस कारण इस वार्ड के अनेक उपभोक्ताओं को जल प्राप्त नहीं हो रहा तथा पानी सड़क पर बह रहा है। विगत दिनों एक खम्भा पाइप लाइन के ऊपर खड़ा कर दिया गया है जिससे पाइप लाइन फटने से पानी बह रहा है जिसे ठेकेदार के द्वारा तत्काल ठीक कराया जाना चाहिए तथा दंडित भी करना चाहिए। विशाल माहेश्वरी वार्ड मेंबर एवं जल समिति सदस्य आम्बुआ Post navigation शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई