शिवा रावत, उमराली उमराली से करीब 5 किमी दूर ग्राम ग्राम आलीकामत में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने देखकर सरपंच को बताया। ग्राम के सरपंच विक्रांत रावत ने सुबह 8 बजे सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यु शुरू किया। कुएं में रस्सी बांधकर पिंजरा डाला गया इसके बाद तेंदुए को बाहर निकाला, अब तेंदुए को पकड़कर कट्ठीवाड़ा के जंगल में छोड़ेंगे। बताया जा रहा है मादा तेंदुआ है। रेस्क्यु अभियान के दौरान एसडीओ अंतरसिंह ओहरिया, डिप्टीरेंजर तोलाराम हटिला, वनपाल भारतसिंह बघेल, लक्ष्मणसिंह रावत, ओमप्रकाश ओहरिया, भुचर जमरा, रवि भानु सोलंकी, रमेश तोमर आदि स्टाफ मौजूद रहा। Post navigation आलीराजपुर जिले की प्रियंका बनी टाटा एयरलाइंस में एयर होस्टेस 3 वर्ष से फरार चल रहा था यह 15 हजारी ईनामी स्थाई वारंटी; ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में …