आलीराजपुर। जिले की बेटी प्रियंका डावर का चयन टाटा विस्तारा एयर लाइंस में एयर होस्टेस के पद पर हो गया है। सम्भवतः जिले में यह पहला अवसर से जब किसी बेटी का चयन एयर होस्टेस के पद पर हुआ हो। प्रियंका का चयन टाटा एयर लाइंस में एयर होस्टेस के पद पर होने से परिवार तथा मिलने वालों में खुशी का माहौल है। प्रियंका के पिता ज्ञानसिंह डावर भाजिबिनी झाबुआ में सहायक प्रशासनिक अधिकारी है। उन्होंने बताया कि बेटी प्रियंका ने बीबीए, एमबीए आर्ट एवं कामर्स कालेज इंदौर से किया है। प्रियंका की शुरू से ही पढ़ाई के प्रति विशेष रुचि रही है। वह हमेशा जीवन मे बडा मुकाम हाशिल करने का लक्ष्य लेकर चली है। चार महीने की गुडगांव हरियाणा में ट्रेंनिग के बाद प्रियंका की पहली पोस्टिंग दिल्ली में हो गई है। प्रियंका की माता लीला डावर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपनी सेवाए दे रही है। प्रियंका का चयन एयर होस्टेस के पद पर होंने के बाद परिजन सहायक आयुक्त वाणिज्यकर शेरसिंह डावर रमेश डावर प्रधान अध्यापक, भूर सिंह डावर सहायक निरीक्षक राजस्व, राधा डावर सीईओ जनपद, मगन डावर इत्यादि ने हर्ष व्यक्त कर प्रियंका के उज्वल भविष्य की कामना की है। Post navigation कैबिनेट मंत्री से मिले जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी, मेडिकल कॉलेज की मांग देखिए कहां कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यु