जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर निवासी जितेंद्र मोर्य उम्र 30 वर्ष की सड़क हादसे में घायल होने के बाद गुजरात में इलाज के दौरन शुक्रवार को मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर के मोरिफलिया के रहने वाले जितेंद्र को बुधवार को राजावाट के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसका उपचार गुजरात में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उसने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। इसके पूर्व भी भीलट देव की पूजा कर घर जाते समय हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर मोत हो गई थी। दूसरी ओर इस फलिये में एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। जितेंद्र का अंतिम संस्कार मोरी फलिय में किया गया। उसके तीन बच्चे हैं। Post navigation हम होंगे कामयाब अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सम्मान करने का आह्वान किया अतिथियों का स्वागत करने मंच पर चढ़ रहे बीईओ का पैर फिसला, डीईओ ने संभाला