पेटलावद। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त बीईओ दा साहब के नाम से पहचाने जाने वाले, कई अन्य पदों को सुशोभित करने तथा सतत समाज को नई राह दिखाने हेतु प्रयासरत रहने वाले रमेश व्यास का दुःखद निधन हो गया है। वह गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। समाज सेवा के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। उनके के निधन से पेटलावद को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से पेटलावद नगर सहित सम्पूर्ण अंचल में शौक का वातावरण छाया गया। उनके निधन की खबर पाते ही उनके आवास पर उनके शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे आशीष व्यास के पिता और महेश, सुभाष, दिनेश, निर्मल के बड़े भ्राता एवं पवन, अतुल, अंशुल, जयंत, आभास, आशय के बड़े पापा एवं राघव, अभ्युदय के दादा जी एवं अनिल शर्मा, गोविंद तिवारी, हेमंत ठाकुर के ससुर थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे पम्पावती नदी के तट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान साईं प्लाजा, पुराना बस स्टैंड से निकाली जाएगी। Post navigation द संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन 2020 ‘आगाज’ कल दिनदहाड़े पेटलावद में बदमाशों ने बनाया मकान को निशाना; नकदी सहित सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ़