सलमान शैख़@ झाबुआ Live input: shankarlal solanki rupgad अभी-अभी एक बड़ी खबर झाबुआ जिले के पेटलावद चाह रहे हैं जहां के ग्राम रूपगढ़ और गोपालपुरा के बीच मेन रोड़ पर घाटी पर पोल पर चढ़कर काम कर रहे हैं लाइनमैन की करंट लगने से और गिरने से मौत हो गई है। इस घटना में फिर से विविकं की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि रूपगढ़ केम्प में पदस्थ लाइनमैन गजराजसिंह ठाकुर निवासी देहन्डी पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक लाईट चालू हो गई और उन्हें करंट लग गया, जिसके बाद वह नीचे गिर गए और उनकी मोके पर ही मृत्यु हो गई। बता दे कि रूपगढ़ कैम्प में रायपुरिया और पेटलावद दोनों फीडरों से बिजली सप्लाई होती है। अब किस फीडर से लाईन बन्द थी और कहां ये काम कर रहे थे। यह बड़ा सवाल है। फिलहाल एक दुःखद घटना में लाइनमैन गजरासिंह की मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो रही है। Post navigation देर रात आई यह रिपोर्ट झाबुआ-आलीराजपुर जिले के लिए चिंताजनक; 14 लोग कोरोना पॉजिटिव; 4 लोग फिर से आये पॉजिटिव .. महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालो पर कार्यवाही; एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा …