खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में मेन बाजार से दिनदहाड़े बदमाश एक महिला के गले से मंगलसूत्र ले उड़े। शाम करीब 4 बजे घर से खेत पर जा रही महिला कांता पति दिलीप गौड़ के गले मे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र उड़ाया और फिर शाइन बाइक से पारा की तरफ फरार हो गए। ग्रामीण उनको पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे। शाम करीब पौने सात बजे थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी दी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। Post navigation राम-लक्ष्मण और वानर सेना ने बाजे-गाजे के साथ निकाला जुलूस, 31 फिट के रावण का दहन किया सिकलसेल मरीजों को नहीं मिल पा रही दवाइयां, जिला मुख्यालय पर मिल रही दवाई लेकिन ब्लॉक में नहीं