झाबुआ। झाबुआ शहर में चोरों के हौसले बुलंदी पर है और अब वह दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने में कोई गुरेज भी नही करते। यश अग्रवाल के घर में चोर मकान के पिछले हिस्से का जर्जर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आभूषणों व नकदी के साथ हजारों का माल लेकर रफुचक्कर हो गए। अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 4 बजे उन्होंने घर के पिछले हिस्से में जाकर देखा, तो जर्जर दरवाजा टूटा हुआ मिला वहीं कमरे में रखे आभूषण और नगदी भी गायब थे। बाद पुलिस थाने पर सूचना दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच की तथा मकान के पिछले हिस्से के कैमरे की सीसीटीव्ही फुटेज भी देखी। फोटो 19- कैमरे की सीसीटीव्ही फुटेज देखते पुलिस। Post navigation जिला प्रशासन ने चलाई बस स्टैंड पर अतिक्रमण मुहिम कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने जताया विरोध