‘नानी बाई रो मायरो’ में बोली जया किशोरजी, जीवन में बेटियों का बहुत ही महत्व होता है लड़कियों को सम्मान दो, उन्हे स्नेह करो

- Advertisement -

दाहोद ब्यूरो चीफ, राजेंद्र शर्मा
दाहोद शहर में कल से शुरू हुए ‘नानी बाई रो मायरो’ कार्यक्रम के पहले दिन सुप्रसिद्ध युवा कथाकार पूजनीय जया किशोरीजी ने व्यासपीठ के ऊपर विराजित होकर अपने प्रवचन में लड़कियों से ही भविष्य सुरक्षित है के विषय पर पंडाल में उपस्थित श्रोताओं पर प्रकाश डाला। प्रवचन में उन्होंने कहा कि लड़कियों को लडक़ों से कम ना समझा जाए, पुत्र हो तो उत्सव और पुत्री हो तो शोक मनाना नहीं चाहिए। नानी बाई रो मायरो के प्रथम दिन कथा में बड़ी तादाद में भक्तों ने उपस्थित होकर कथा का रसपान किया। शहर में तीन दिवसीय आयोजित नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के प्रथम दिन सुप्रसिद्ध युवा कथाकार पूजनीय जया किशोरी ने व्यासपीठ पर विराजित होकर कथा प्रवचन करते हुए लड़कियों से भविष्य सुरक्षित है, के विषय में प्रवचन किया। उन्होंने बताया की जीवन में बेटियों का बहुत ही महत्व होता है लड़कियों को सम्मान दो, उन्हे स्नेह करो, उच्च शिक्षा प्रदान करो लड़कियां भी नाम रोशन करती है चाहे कोई भी परिस्थिति आए भगवान पर भरोसा रखने के बारे में भी अपनी कथा में उन्होंने बताया था। इस कथा में नरसिंहजी का भी उत्तम उदाहरण लोगों को दिया था।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी.

नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे।