रक्षित मोदी@छकतला कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पूरा विश्व संघर्षरत है । ऐसी स्थिति में अलीराजपुुर जिले के विकास खण्ड सोण्डवा के शिक्षकों-कर्मचारियो ने अपनी ओर से लाखों रूपये की राशि शासन को भेजी है । विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय के 776 कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन कोरोना आपदा राहत कोष में दान दिया है । खण्ड शिक्षा कार्यालय सोण्डवा अन्तर्गत कार्यरत 776 कर्मचारियों ने अपनी स्वेच्छा से कोरोना आपदा रीलिफ फंड हेतु खण्ड शिक्षा सोण्डवा से 10 लाख 83 हजार की रूपये की राशि सीधे आई एफ एफएमएस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा किये है । उक्त जानकरी बीइओ सोण्डवा भरत नामदेव एवं लेखापाल मनीष बन्डोर ने दी है । ) Post navigation जीवन अमृत योजनान्तर्गत,आयुर्वेदिक काढे के पैकेटों का किया वितरण डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर संस्था ने आरसीआरसी के वित्तीय सहयोग से गरीब-दीहाडी मजदूर परिवारों को वितरित किया राशन