झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शराब-तंबाकू-बीड़ी आदि व्यसनों से बचना है और मनुष्य जीवन को सफल बनाना है। हमने इस धरती पर क्यों जन्म लिया है। इस तत्व को जानकार हमारे जीवन के मुख्य उद्देेश्य को पाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए तथा जिस गुरू से दीक्षा ले उसके प्रति समर्पण भाव रखे, अपनी आत्मा का कल्याण करे। दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को त्याग कर संतों की शरण में जाए। उक्त बात jhabua लाइव सत्संग के माध्यम से जगत गुरू तत्व ज्ञानी रामपालजी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए 31 दिसंबर को उदय गार्डन में कहीं। उक्त आयोजन में क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थी, जिसमें भक्तों को स्थल तक पहुंचाने के लिए नगर के विभिन्न चौराहों पर भक्तों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिससे सभी भक्त बिना किसी परेशानी की सत्संग स्थल पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *