झाबुआ। राणापुर की रहने वाली प्रियंका रवि राठौड़ ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर आज थाने पहुंचकर अपने ही पति रवि पिता शांतिलाल राठौड़, ननद व सास के खिलाफ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी प्रियंका ने बताया कि उसके साथ घर के काम नहीं करने तथा अपने मायके से दहेज नहीं लाने पर अक्सर मारपीट व धौंस धपट की जाती रही है, जिससे व मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने धारा 498-ए का मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation सोयाबीन काटने खेत जा रही नाबालिग को किया अगुवा आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जन जाग्रति शिविर 7 को