आरिफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। दशोरा नागर समाज जिला आलीराजपूर महिला मंडल व जोबट महिला मंडल के संयुक्त रूप से समाज की महिलाओं के लिये कंकू हल्दी कार्यक्रम का आयोजन राठौर कोठार धर्मशाला जोबट में आयोजित किया गया। आयोजन में जोबट, उदयगढ़, चंद्रशेखर आजाद नगर से समाज की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने भजनों व बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने एक दूसरे के सदासुहागन बने रहने की कामना करते हुवे कंकू हल्दी लगाकर एक दूसरे को तिल से बनी मिठाई व सुहाग का सगुन दिया गया। Post navigation खबर का असर : साइड पट्टी खोदकर पाइप लाइन डालने के मामले में जांच करने पहुंचे अधिकारी अयोध्या भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रहा उत्साह, राम मंदिर सहित पूरा नगर दुल्हन की तरह सजाया