आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर नल जल योजना की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की साइड पट्टी की खबर झाबुआ लाइव में प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए हैं। शनिवार को तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, पीएचई एसडीओ सोलंकी और पीडब्ल्यूडी के मनीष डामोर ने खोदी गई सड़क की साइड पट्टी का अवलोकन किया। उन्होंने यहां जांच करने के बाद पंचनामा बनाया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कोरियापान और ग्राम पंचायत छोटा खुटाजा में नल जल योजना की पाइप लाइन डालने के लिए प्रधानमंत्री सड़क की साइड खोदकर सड़क को नुकसान पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खुदाई के दौरान सड़क के शोल्डर को नुकसान नजर आया। तहसीलदार तोमर ने बताया जांच प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को दे रहे हैं। Post navigation पाइप लाइन डालने ठेकेदार ने खोद दी करोड़ाे की सड़क, लाखों का नुकसान पहुंचाया दशोरा नागर समाज की महिला मंडल ने हल्दी कंकू का आयोजन किया