झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी में कैलाश शंकरभाई भूरिया ने हर साल दशामाता की स्थापना की जाती है। गौरतलब है कि खरडूबड़ी में हरिजन समाज के कैलाश ने भूरिया ने गुरुवार को दशामाता की आरती के बाद पूरे गांव के लोगों के लिए एक भंडारा आयोजित कर भोजन करवाया। शुक्रवार को राजपूत समाज और हरिजन समाज ने दशामाता का गाजे-बाजे के साथ सापन नदी में विसर्जन किया। दशामाता के विर्सजन के पूर्व विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। चल समारोह गांव के विभिन्न मार्ग से होता हुआ सापन नदी पर पहुंचा। Post navigation मरीज के रूप में बंधक पिता को छुड़ाने के लिए कलेक्टोरेट में भटकता रहा विकलांग कलाजी के जन्माष्टमी महोत्सव में जुटे तीन राज्यों के भक्त