झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- शनिवार सुबह 7 बजे जिला मुख्यालय से सटे ग्राम गोलाबड़ी का किसान जब अपने खेत में फसलों को पानी पिलाने गया तो उसे खेत के किनारे एक थैली नजर आई। जब किसान दीतिया पिता झीतरा ने अपने खेत में पड़ी थैली को खोला तो वह स्तभ रह गया थैली में एक नवजात शिशु का मुंह देखा, थैली में दुर्गंध आ रही थी और एक मृत नवजात शिशु का शव निकला। यह बात उसने गांव के तड़वी पुना भूरिया व रोटला के सरपंच मांगू को बताई। इसके बाद ग्रामीण दीतिया ने कालीदेवी पुलिस थाने आकर सूचना दर्ज करवाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation अहमदाबाद से लौटते वक्त जोबट के समीप खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी कार, हादसा में तीन जख्मी वार्षिकोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है : विधायक भाबर