आलीराजपुर। थाना प्रभारी अजाक जिला आलीराजपुर रमेशचंद्र सोलंकी का करीबन 1 वर्ष का सफल कार्यकाल हुआ। थाना प्रभारी का ग्रह जिला खरगोन होने से उन्होंने अपना स्थानांतरण थाना अजाक अलीराजपुर से जिला बड़वानी करवाया ताकि वे अपने कर्तव्य के साथ साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी अच्छे से कर सके l स्थानांतरण के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर, थाना अजाक स्टाफ, महिला थाना स्टाफ, कंट्रोल रूम स्टाफ एवं रेडियो पुलिस स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी अजाक को उनके उज्वल भविष्य की कामना देकर विदाई दी, इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सम्पूर्ण पुलिस स्टाफ का आभार प्रकट किया तथा उन्होने अपने थाना अनुभव को शेयर करते हुवे थाना अजाक स्टाफ की तारीफ भी की। Post navigation सिसोदिया ने किया ग्रहण आजाद नगर भाबरा थाने का प्रभार एसडीएम ने छात्रावास एवं आश्रम संचालन को लेकर निर्देश दिए