आलीराजपुर। विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसआर यादव की अध्यक्षता में छात्रावास एवं आश्रम संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छात्रावास एवं आश्रम संचालन को लेकर निर्देश दिए । बैठक में समस्त छात्रावास अधीक्षकों को छात्रावास में साफ सफाई बनाए रखने , विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने तथा भोजन व्यवस्था कक्ष में लाइट पंखों की व्यवस्था एवं सुविधा करने के लिए बृहद निर्देश दिए गए । इस दौरान तहसीलदार जितेन्द्र तोमर , जनपद पंचायत सीईओ एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation थाना प्रभारी अजाक रमेशचंद्र सोलंकी के स्थानांतरण पर दी विदाई विधायक सेना पटेल ने बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग मुख्यमंत्री से की