रितेश गुप्ता@थांदला अभी-अभी प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार थांदला नगर में 5 कोरोना पॉजिटिव आए हैं जिनमें से 2 हॉटस्पॉट बने कुम्हारवाडा से हैं। यह दोनों ही पंचाल समाज के होकर लोहारी का काम करते पिता एवं पुत्र हैं 35 व 62 वर्षीय पिता को 4 दिन पहले ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा चुका है। जबकि आजाद मार्ग निवासी महिला 46 ,पुरुष 52 वर्षीय (पति – पत्नी) भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं, यह नागर समाज के हैं, इनके पुत्र की वॉल कलर की दुकान पुरानी मंडी के सामने है। इन दोनों पति पत्नी को पूर्व से ही झाबुआ के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा चुका है। साथ ही एक पॉजिटिव मुस्लिम गली के निवासी है व 62 वर्षीय हैं। Post navigation चोरी की तीन अलग-अलग वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल थांदला नगर में दो परिवारों के 6 लोग आए पॉजिटिव