रितेश गुप्ता, थांदला थांदला में बीती रात एवं अभी प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कोई 11 पॉजिटिव आ चुके हैं। अभी प्राप्त 6 लोगों की रिपोर्ट में दो परिवारों के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से एक जवाहर मार्ग में, कुवे वाली गली के समीप, किओस्क सेंटर के सामने, सोनी परिवार के पिता पुत्र एवं बहू कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिनकी उम्र क्रमश 51, 15, एवं 38 वर्ष है। दूसरा परिवार कुम्हारवाड़ा चौराहा के समीप एमजी रोड पर, दशा माता वृक्ष के समीप पंचाल परिवार के दो बच्चे और एक महिला हैं। सोनी परिवार के 2 लोगों को कल ही तबीयत बिगड़ने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा चुका था। Post navigation थांदला शहर में मिले 5 कोरोना संक्रमित के मामले; हॉटस्पॉट कुम्हारवाडा फिर 2 केस ने चिंता में डाला आम के पेड़ पर झूलता मिलता वृद्ध का शव, पुलिस जुटी जांच में