रितेश गुप्ता, थांदला

शालू रामसिंह मुणिया/परवलिया

थांदला शहर में एक साथ 12 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे शहर वासी चिंतित दिखाई दिए। थांदला के इंद्रपुरी कॉलोनी में 31 वर्षीय युवक, 3 आजाद मार्ग के जिसमें 2 पहले ही पॉजिटिव आ चुके थे उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है पूर्व में नगर परिवार के दंपत्ति का 28 वर्षीय पुत्र भी अभी आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। पिपली चौराहे पर 50 वर्षीय पुरुष, दीप मालिका चौराहे पर 48 वर्षीय पुरुष, बोहरा मोहल्ला लक्ष्मी बाई मार्ग में बोहरा समाज के 44 वर्षीय पुरुष, आजाद मार्ग में 24 वर्षीय महिला एवं 52 वर्षीय पुरुष, कुम्हार मोहल्ला में 47 वर्षीय महिला, जवाहर मार्ग में 15 वर्षीय राठौर समाज का बालक, थांदला के ग्राम परवलिया में 31 वर्षीय पुरुष एवं 46 वर्षीय पुरुष ,कलदेला में 18 वर्षीय महिला, ग्राम इटावा में 38 वर्षीय पुरुष कोरॉना पॉजिटिव आए हैं। झाबुआ जिले में प्रत्येक कस्बे एवं नगरों में करुणा अपने पांव पसारता जा रहा है , अब एक भी कस्बा कोरोना के कहर से अछूता नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *