रितेश गुप्ता@थांदला स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निर्धारित शासकीय एवं गैर शासकीय स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। नगर के हृदय स्थल आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोरना काल के इस ध्वजारोहण में ना सुमधुर देश भक्ति गीत की धुन थी ना ही गार्ड की सलामी, न अधिकारी कर्मचारी, न जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा , सादगी पूर्ण मने स्वतंत्रता दिवस को नगर वासियों ने भी अपनी उपस्थिति ध्वजारोहण को लाइव देख कर दर्ज करवाई। अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विश्वास सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस पलेरा, पार्षद लक्ष्मण राठौर, पीटर बवेरिया, गजेंद्र चौहान, राजेश जैन ,कादर शेख, राकेश सोनी, अरविंद रूनवाल,महेश नागर , शांतिलाल सोलंकी, अमित शाह , लखन भगोरा शहीद नगर वासी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे। नगर परिषद द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए ध्वजारोहण स्थल पर गोल घेरे भी बनाए गए। अवसर पर नगर वासियों को संदेश देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि कोरोनावायरस मारे नगर में लगातार बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए सभी नागरिक कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें। अधिक से अधिक टेस्ट करवाएं, थोड़ी सी भी तकलीफ होने पर अपनी जांच अवश्य करवाएं। सावधानी से अपना व्यापार व्यवसाय करें वह स्वयं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। यहां भी हुए ध्वजारोहण कृषि उपज मंडी थांदला में अनुविभागीय अधिकारी जे एस बघेल ने , ललित शर्मा, अरविंद जाटव सहित कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। नगर परिषद कार्यालय पर सीएमओ अशोक चौहान ने ध्वजारोहण किया। महर्षि दयानंद आश्रम पर अध्यक्ष विश्वास सोनी द्वारा, भाजपा प्रदेश मं त्री संगीता सोनी, आचार्य दयासागर जी के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। जिला सहकारी बैंक कार्यालय पर शाखा प्रबंधक पीएस मुनिया द्वारा शाखा के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया । कांग्रेस कार्यालय पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया ध्वजारोहण 74 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने क्षेत्र की जनता एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। ओर कहा कि आज संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। उक्त महामारी में भी हमारे सभी करना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात एम जी रोड, महिला एवं बाल विकास विभाग के समीप स्थित नवीन कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल,पार्षद अलीअसगर पटवारी,विकास रावत,काऊ जैन,कादर शेख,गुलामकादर खान, वरिष्ठ नेता फौजदारसिंह डामोर,मोईनुद्दीन कल्लू सय्यद, सरपंच रालू वसुनिया, दीपक बिलवाल,यतीश छिपानी,श्रीमंत अरोरा,सुधीर भाबोर राजा राठौर, सचिन पंवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation स्वाधीनता दिवस पर मदरसा मुस्तुफाइया पर शान से लहराया तिरंगा थांदला शहर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज, ग्रामीण क्षेत्र में भी तीन मरीज पाए गए