रितेश गुप्ता@ थांदला थांदला नगर में जहां एक 1 दिन पहले दो कोरिना पॉजिटिव नेगेटिव होकर थांदला पहुंचे थे वहीं आज देर रात आई रिपोर्ट में दो नए कोराना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिनमें से एक पार्श्वनाथ मार्ग में कंटेंटमेंट एरिया के पूर्व में आई कोरना पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला के परिवार से हैं। जिनकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। वह दूसरा कोरोना पॉजिटिव एक नए एरिया को कंटेंटमेंट बनाएगा। जिस में भी एक 60 वर्षीय महिला जोकि ऋतुराज कॉलोनी की निवासी है कोरोना पॉजिटिव आई है। थांदला नगर में कोरोनावायरस लगभग चारों तरफ फैल चुका है। ऐसे में आवश्यकता है की नगरवासी अपने आप को सुरक्षित रखें शासन द्वारा निर्धारित सारे नियमों का पालन किया जाए। एवं प्रशासन को चाहिए कि कंटेंटमेंट एरिया में, अधिक से अधिक सख्ती बरती जाए। Post navigation तहसील पत्रकार संघ ने आज़ाद जयंती पर दी श्रद्धाजंलि कोरोना इफेक्ट – आज थांदला एसबीआई बैंक बंद जानिए क्यों