रितेश गुप्ता#थांदला 

झाबुआ की माटी के वीर सपूत अमर शाहिद चन्द्रशेखर “आज़ाद” की 114 वी जन्मजयंती पर तहसील पत्रकार संघ कार्यालय परिसर स्थित आज़ाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जेएस बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, नवागत थाना प्रभारी विवेक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन अरोड़ा, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदू प्रेमी, नगर पत्रकार समिति के अक्षय भट्ट, पत्रकारगण कमलेश तलेरा, राजेश वैद्य, कमलेश कुवाड़, रितेश गुप्ता, हरीश पांचाल, महेश गिरी, जमील खान, मनीष वाघेला, पार्षद गोलू उपाध्याय, भाजपा युवा नेता संजय भाभर, जितेंद्र राठौड़ आदि ने आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

*आज़ाद चोक में दी श्रद्धांजलि*

स्थानीय भाजपा मंडल द्वारा आज़ादी के प्रतीक आज़ाद चोक चौराहे पर स्थित आज़ाद प्रतिमा पर आज़ाद जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष , पारस तलेरा, युवा नेता संजय भाभर, प्रशांत उपाद्याय, राकेश सोनी, पार्षद समर्थ उपाध्याय सहित पत्रकारगण एवं प्रमुख नागरिक आदि ने उपस्थित होकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *