रितेश गुप्ता, थांदला

थांदला में आज कुल 7 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिनमें से 1 थांदला नगर , 4 थांदला ग्रामीण नये तो 2 दोबारा रिपोर्ट में पॉजिटिव आए है। कोविड सेंटर थांदला में हुई रिपोर्ट में 15 वर्षीय पोरवाल परिवार की बालिका, परमार परिवार के38 वर्षीय युवक पुनः पॉजिटिव आए है। तो वहीं थांदला के संजय कॉलोनी में मावी परिवार की 34 वर्षीय महिला, थांदला के ग्राम कलदेला में 2 जिसमें 1 पंचायत के पास 4 वर्षीय भाबोर परिवार का बच्चा, मावी फलिए में 24 वर्षीय महिला, ग्राम मुझाल में चक्की फलिये में 27 वर्षीय कटारा परिवार की महिला, ग्राम छोटी धामनी में मईडा परिवार की 20 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है । थांदला नगर एवम ग्रामीण क्षेत्रों में मिलकर कोराना मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है। हालाकि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *