रितेश गुप्ता@थांदला देश में तीसरी लार से निपटने के लिए 15 से 18 आयु वर्ग का टीकाकरण आज से शुरू किया गया। थांदला क्षेत्र में भी 34 अलग-अलग सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। बीएमओ अनिल राठौड़ ने बताया कि आज 9.5 हजार 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। नगर के समस्त प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों पर टीके लगाए जा रहे हैं, जहां बच्चे अपनी आईडी ले जाकर एवं टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करवाकर टीका लगवा सकते हैं। साथ ही अंचल के भी लगभग सभी प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाकर टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। Post navigation जनता एक्सप्रेस ट्रेन फिर से शुरू करने व देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन का समय तब्दील करने के लिए डीआरएम को सौंपा ज्ञापन शा. उ. मा. विद्यालय नौगांवा पर पहले ही दिन 15 से 18 वर्ष के 420 बच्चों का वैक्सीनेशन