झाबुआ लाइव के लिए थांदला रोड से बुरहान जादलीवाला की रिपोर्ट शाम को मुम्बई की ओर जाने वाली 19020 देहरादून एक्सप्रेस से जाने के लिए प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर खड़े थे। जैसे ही गाड़ी प्लेटफॉर्म पर आने लगी 8 हथियारबंद बदमाशों ने थांदला रोड व्यापारी अलीभाई से उनके ऊपर हमला बोल दिया और उनसे उनका बैग छीनने लगे। व्यापारी ने एक को दबोच भी लिया लेकिन जब एक बदमाश ने अपने दूसरे साथी ने धमकी दी कि तलवार निकाल कर मार देंगे, तो तलवार के डर से व्यापारी ने बैग छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश 3 मोटरसाइकिल से आए थे। व्यापारी ने काफी जोर चिल्लाएं भी पर कोई मदद को नहीं आया। थांदला रोड पर आरपीएफ चौकी हटने के बाद से थांदला रोड स्टेशन पर बदमाशों का राज हो गया है। वैसे यात्री की सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी का एक भी जवान स्टेशन पर नहीं आता। रेलवे अधिकारी अगर तुरन्त ध्यान नहीं देते है तो भविष्य में थांदला रोड स्टेशन पर कोइ भी यात्री के साथ बड़ी घटना हो सकती है। पीडि़त व्यापारी मेघनगर जीआरपी थाने रिपोर्ट करने गया तो सिर्फ आवेदन लेकर रवाना कर दिया, रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसको लेकर लूट के शिकार हुए व्यापारी में हताशा देखी गई। Post navigation ढोल-ढमाके लेकर निकले भाजपाई, निकाला विजय जुलूस इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर होने वाली बड़ी लूट की वारदात को किसने और कैसे रोका, देखिए इस खबर में