आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- चन्दशेखर आजाद नगर पुलिस थाना प्रांगण मे विगत दिनों आ रहे त्योहारों को लेकर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा व पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देश के चलते एसडीएम राजेश मेहता, तहसीलदार दर्शनीसिंह, थाना प्रभारी पीके मुवेल ने थाना परिषद मे लगी के गणमान्य नागरिकों की बैठक ली, जिसमे एसडीएम राजेश मेहता ने सभी समुदाय के लोगों से त्योहारों को शांति से मनाने के लिए कहा। वही थाना प्रभारी पीके मुवेल ने सभी वर्ग के लोगों से सहयोग की अपेक्षा की ताकी सभी आने वाले त्योहारों शांति व भाईचारे से मनाए। इस अवसर पर आजाद नगर तहसीलदार दर्शनीसिंह, मनीष शर्मा, मोंटी डावर, हुजैफा अली, फिरोज खान, इशहाक मकरानी, कपिल सोनी, राकेश आदि विशेष रूप से मौजूद थे। Post navigation बाइक चुराने आये थे बदमाश ; लोग जागे तो तीर मारकर दो लोगों को घायल किया पांच हजार का स्थाई इनामी आरोपी नगरसिंह पुलिस गिरफ्त में