सलमान शैख़@ पेटलावद आज हो रही तेज हवाओं के साथ बारिश में कहीं खुशी है और कहीं यह बारिश आफत बनकर सामने आ रही है. आज शाम हुई बारिश में तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ था जिसके कारण शहर के पम्पावती नदी किनारे स्थित ओड़ी वाले बाबा की दरगाह पर एक पेड़ वहां से गुजर रही बिजली लाइन पर जा गिरा, जिसके कारण सविता टूट कर नीचे आ गिरे वही चंपावती नदी को क्रास कर रहे तार भी टूट कर नदी में आ गिरे। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन एक बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता था, क्योंकि यहां प्रतिदिन दर्शनार्थियों का जमावड़ा लगता है अगर ऐसे में दर्शनार्थियों होते और तार टूटे तो एक बड़ा हादसा हो सकता था घटना के बाद विविकं के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को दुरुस्त किया। अभी पूरे शहर की विद्युत लाइन बंद है जब तक जहां भी इस प्रकार की स्थिति निर्मित हुई है वहां कार्य दुरुस्त नहीं हो जाता तब तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकेगा। Post navigation एसडीएम IAS हर्षल पंचोली का किसान यूनियन ने शाल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मान.. यह खबर पढ़ी आपने; पेटलावद की बेटी Sony Tv चैनल के धारावाहिक में आएगी नजर….