सलमान शैख़@ झाबुआ Live पेटलावद जैसे छोटे शहर में पैदा हुई स्व. शांतिलाल जी सोनी के सुपुत्र राजेंद्र सोनी की बेटी रितिका सोनी आज मुंबई में टीवी दुनिया मे बड़ा नाम बन गई है। कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी रितिका हाल ही में Sony Tv चैनल पर प्रसारित धार्मिक धारावाहिक “विघ्नहर्ता गणेश” में अपनी भूमिका निभाते हुए लगातार नजर आ रही है। उनके पिता पेशे से पत्रकार है। इस धारावाहिक का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात्रि 7:10 बजे होता है।इससे पहले वह Star Plus पर प्रसारित धारावाहिक “कुल्फी कुमार बाजे वाला” में भी अभिनय कर चुकी है। पेटलावद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, ऐसा कहने में कोई संदेह भी नहीं है। पेटलावद ने विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ फिल्म एवं टेलीविजन जगत को भी कई कलाकार दिए हैं। जिन्होंने विभिन्न फिल्मों तथा शो में अपनी भूमिका अदा कर अपने भीतर छिपी हुई प्रतिभा को उजागर किया है। Post navigation तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में बिजली के तारों पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला… मुझे पेटलावद में काम करने में बहुत आनंद आया, मीडिया से काफी सहयोग मिला: SDM IAS हर्षल पंचोली