Salman Shaikh@ Petlawad रविवार को किसान यूनियन ने भी स्थानीय शगुन गार्डन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें यहां से ट्रांसफर हुए आईएएस एसडीएम श्री पंचोली का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान श्री पंचोली ने किसानो द्वारा दिए गए इस सम्मान को हमेशा याद रखने की बात कही। उल्लेखनीय है कि पेटलावद क्षैत्र के किसानो के हित में एसडीएम श्री पंचोली ने कई ऐसे कार्य किए जिससे आज किसान खुश है। किसानो के खून-पसीने की कमाई वापस उन्हें दिलवाने का मामला एक जीता जागता उदाहरण है। इस मामले में एसडीएम ने जब तक आरोपियो के खिलाफ एफआईआर नही हुई, तब तक खुद थाने में ही मौजूद रहे। इस पूरे मामले में एसडीएम श्री पंचोली ने किसानो को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने में कोई कमी कसर नही छोड़ी। इसके लिए रविवार को किसानो ने उनका आभार माना और उन्हें एक पेन गिफ्ट स्वरूप भेंट किया। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़, जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार तहसील अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, किसान विजय पाटीदार, अजय पाटीदार, तुलसीराम पाटीदार आदि मौजूद रहे। Post navigation प्रेम पडिय़ार बनें जय संघर्ष वाहन चालक सामाजिक संस्था के तहसील अध्यक्ष तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में बिजली के तारों पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला…