पेटलावद। जय संघर्ष वाहन चालक सामाजिक संस्था मध्यप्रदेश राज्य अध्यक्ष श्री रमेश परमार एवं उपाध्यक्ष श्री डाबी की उपस्थिति में झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के अध्यक्ष के रूपए श्री जोगमाया इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपाइडर प्रेम पडिय़ार को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष दीपक पाटीदार (कोदली) को बनाया गया। प्रेम पडिय़ार के अध्यक्ष बनने पर पेटलावद तहसील के समस्त चालको में हर्ष व्याप्त है, सभी ने वरिष्ठ पदाधिकारियो का आभार माना है। उक्त आयोजन को लेकर नगर के पास के गांव करडा़वद में होटल पर मीटिंग रखी गई थी, जिसमें पेटलावद नगर सहित आसपास के वाहन मालिक और वाहन चालक उपस्थित रहे। राज्य पदाधिकारीयो की उपस्थिति में वाहन मालिको व चालकों (छोटी गाडिय़ा) ने गाड़ी भाड़ा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें सभी ने अपनी अपनी सहमति दी। अब मारूती स्विफ्ट डिजार 8 रूपए किमी पर, अर्टिका 9 रूपए किमी, तूफान-बोलेरो-टवेरा 10 रूपए किमी पर मिलेगी। Post navigation *वाट्सएप ग्रुप पर की जयस को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, जयस ने थाने में की शिकायत..* एसडीएम IAS हर्षल पंचोली का किसान यूनियन ने शाल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मान..