झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- गांव में तेजादशमी व डोल ग्यारस का पवर्ल धूमधाम से मनाया गया। तेजाजी मन्दिर पर एक दिन पूर्व जागरण व कथा की गई सोमवार सुबह तेजाजी का चल समारोह गांव में बैंडबाजों से निकाला गया। चल समारोह में निशान लेकर भक्त चल रहे थे चल समारोह मन्दिर में आने के बाद यहा मन्नत धारियों की तांती तोड़ी गई जिसमे आसपास के गांव के लोग व गांव के लोग भी शामिल हुए सूरा मरद की जय के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंज उठा तांती तोडऩे के बाद महाआरती की व परसादी का वितरण किया गया। Post navigation मुख्यमंत्री से बढा हो गया ” रायपुरिया” सरपंच गणेशोत्सव की थांदला नगर में धूम