ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला मथवाड़ वन क्षेत्र के ग्राम बिचोली (गोंदवानी) में शनिवार शाम को तेंदुआ 4 वर्षीय बच्ची रक्षा काे जंगल में खींच ले गया था। रात में उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। वन विभाग ने अब उसे तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया है। यह पिंजरा घटना स्थल के समीप ही लगाया गया है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-21-at-6.18.09-PM.mp4 घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है, जिसमें से 10 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए तत्काल नकद प्रदान किए गए हैं। गौरतलब है कि कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार रात पौने 11 बजे मासूम का शव झाड़ियों में बरामद हुआ था। Post navigation छकतला में 3 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, भूमिपूजन किया छकतला से कवांट के बीच 73 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा रोड: एमपी-गुजरात बॉर्डर के ग्रामीणों को मिलेगी धूल और गड्ढों से मुक्ति