अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
पश्चिम बंगाल कोलकाता में 29 जुलाई से इंटरनेशनल कारते चैम्पियन्शीप खुदीराम अनुशीलोन केन्द्र एवं नेताजी इन्दोर स्टेडियम मे चल रही है प्रथम दिवस मे अलीराजपुर के सबसे कम उम्र का अन्तर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी तुषार तोमर ने कुमिते (फाइट) मे गोल्ड मेडल जीता व काता मे कास्य पदक विजेता बनकर अन्तराष्ट्रीय मंच पर देश एवं राज्य का नाम रोशन किया। साथ ही अलीराजपुर की वैष्णवी रावत ने भी गोल्ड मेडल जीता, तो श्वेता तोमर ओर पुष्पराज ओहरिया ने रजत पदक विजेता बनकर अपना वर्चस्व कायम रखा हैं। समाचार लिखे जाने तक बाकी खिलाडिय़ों की इवेंट जारी है कराते एसोसिएशन अलीराजपुर के सचिव भंगुसिह तोमर ने उम्मीद जताइ हैं कि बाकी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
तुषार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *