अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि में आम्बुआ तिराहे पर एक ही रात में दो जगह पर चोरों ने धावा बोलकर एक लाख से अधिक का माल ले उड़े। जानकारी के अनुसार आम्बुआ निवासी शकील कुरैशी की जनरल स्टोर्स एवं कोल्ड्रिंक्स एवं वसीम मंसूरी के अपना वॉटर सप्लाई पर शुक्रवार रात मेें अज्ञात चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। शकील कुरैशी की दुकान से जनरल सामान, कोल्ड्रिंक्स जिसकी लागत 80 से 90 हजार रुपए एवं वसीम के वॉटर पम्प से एक एल्यूमिनियम का बड़ा तपेला, 10 पानी की कैन जिसकी लागत करीबन बीस हजार रुपए लेकर रफुचक्कर हो गए। जब सुबह दुकानदार अपनी-अपनी दुकान पर गये तो देखा कि दरवाजे की शटर व नकूचा एवं पतरे को काटकर ले गए। इससे पुर्व भी इस तरह की कई बार चोरी हो चुकी है । इससे पूर्व स्थानीय पुराने बस स्टैंड पर खंडेलवाल जनरल स्टोर्स, सैफी किराना, राठौड़ किराना, मुन्नाभाई की मशनरी की दुकान पर चोर चोरी करने में सफल रहे हैं। फरियादी ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाना आम्बुआ मे दर्ज करवा दी है। पुलिस तफ्तीश मे लग गयी है थाने पर पदस्थ एएसआई भेरुसिंह देवड़ा ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया एवं पंचनामा बनाया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दल गठित कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त मे होंगे। Post navigation पार्टी से बगावत सहन नहीं की जाएगी : जिलाध्यक्ष सरदार पटेल तुषार तोमर-वैष्णवी रावत ने कोलकाता इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल