झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- पुलिस चौकी पारा ने गुरुवार को तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा पुलिस चौकी प्रभारी बीआर बघेल ने बताया की मुखबिर की सूचना पर सागिया का विजेन्द्र पारा हाट बाजार में घूम रहा है, पुलिस ने तत्काल दल गठित कर तीन साल से फरार चल रहे आरोपी विजेन्द्र पिता दरयावसिंह वास्केला को हाट बजार से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस चौकी पारा पर पशु वध का प्रकरण धारा 429 में मुकदमा दर्ज है। गौरतलब है कि विजेन्द्र पूर्व मंडी अध्यक्ष मडीबाई का पुत्र है। विजेन्द्र को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा से जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक रुपसिंह भूरिया, जितेन्द्र सांकला, आरक्षक चन्दनसिंह व तानसिंह को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की। Post navigation मध्यप्रदेश से 2 हजार 708 हज यात्रियों का हुआ चयन आग लगने से शादी का सामान हुआ खाक