झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर झाबुआ चौराहा स्थित अमरशांति होटल के पीछे नयापुरा मोहल्ला वार्ड 8 में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे शहजाद खां के घर में लगी आग सेे करीब 1 लाख 91 हजार 900 रुपए का घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। गौरतलब है कि शहजाद के यहां एक हफ्ते के भीतर शादी होने वाली थी और घर में शादी का सारा सामान रखा हुआ था जो जल गया। मेघनगर में नगर पंचायत बने एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक यहां पर फायर बिग्रेड नहीं है, ऐसे में मोहल्लेवासियों ने अथक मेहनत कर आग पर काबू पाया। जब तक थांदला से फायर ब्रिगेड आया तब तक मोहल्ले वासियों ने आग बुझा दी थी। Post navigation तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा फेसबुक अकाउंट पर आरएसएस के विरुद्ध टिप्पणी करने पर लामबंद हुए भाजपाई