झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के तीन युवा क्रिकेट खिलाड़ी इन दिनों इंदौर में धूम मचा रहे है। वे अपने प्रदर्शन से सभी का अपनी ओर ध्यान खिंच रहे हैं। रविवार को विद्यासागर ग्राउंड इंदौर में मैच के दौरान रमेश भाटिया क्लब की ओर से खेलते हुए पेटलावद के तीन खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। नगर के सचिन पिपाडा ने 77 बॉल में 134 रन बनाए जिसमें 10 छक्के, 7 चौके शामिल थे वही हर्ष सोलंकी ने 135 रनों की पारी खेली। इसी प्रकार नगर के हरीश प्रजापत ने 33 रन बनाए और 2 विकेट लिए। तीनों खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के बदौलत रमेश भाटिया क्लब ने विद्यासागर क्लब पर जीत दर्ज की। इसके पूर्व भी सचिन जयपुर लीग में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके है। सचिन ने अपने इस प्रदर्शन के लिए कोच संजय चौबे और हेमांशु वैरागी को श्रेय दिया, लगातार उनकी इस सफलता पर नगर परिषद अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, आजाद गुगलिया, चंद्रवीर सिंह राठौर, फुंदीबाई, दीपक सोलंकी, भरत चौधरी आदि ने बधाई दी। Post navigation रोको-टोको अभियान चलाकर नगर परिषद ने नागरिकों को दिया जागरुकता का संदेश तपस्या आत्मा को सच्ची खुराक देता है, शूरवीर ही कर पाते है तपस्या : मुनिश्री