झाबुआ। फरियादी राजु पिता मुलिया भूरिया, निवासी परवट ने बताया कि लड़की उम्र 16 साल अपनी छोटी बहन के साथ घर से बकरिया चराने गांव के तालाब के पास गई थी आरोपी मनीष व अन्य 7 निवासी नवागांव के जीप लेकर आये व जबरन आरोपी मनीष की औरत बनाने की नियत से जीप में बैठाकर ले गये। थाना कालीदेवी में धारा 147,,363,366 भादवि में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादिया वन्नाबाई पति गेन्दाल ने बताया कि लड़की उम्र 15 साल ग्राम छोटी पावागोई फुगाबाई से मिलने गये थे कि संदेही आरोपी संदेही कैलाश निवासी तलाई काकनवानी का लड़की भगाकर ले गया। प्रकरण को थाना थांदला में धारा 363,366 भादवि का मामला दर्ज कर लिया। वहीं फरियादी प्रमिला ने बताया कि छोटी बहन उम्र 15 साल अपने घर से आय प्रमाण पत्र बनवाने तहसील कार्यालय मेघनगर जाने का कहकर गई थी जो वापस घर नही आयी कोई अज्ञात बदमाश बहन को भगाकर ले गया। प्रकरण को थाना मेघनगर में धारा 363 भादवि का मामला दर्ज कर लिया। Post navigation साध्वीश्री का चातुर्मास बामनिया में हुआ भव्य नगर प्रवेश थांदला नगर परिषद ने बैराज निर्माण में किया जमकर भ्रष्टाचार