झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल बीती रात बारात से घर की ओर आ रहे बीती रात रुनखेड़ा में तीन बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने लूट को दिया अंजाम अपसिंग पिता भुना अमलियार निवासी पिपलिया व उसका साथी रूपा रात को शादी से ट्रेक्टर में घर आ रहे थे तभी रास्ते मे ट्रेक्टर से उतरकर घर की ओर जाने लगे तब तीन मोटरसाइकिल से आए आरोपियों ने इन पर हमला बोल दिया और अपसिंग व रुपा के पास से दो चांदी के कंदोरे कीमत 40 हजार व एक हाथ का कड़ा कीमत 20 हजार लूट कर भाग गए ।भागने में लुटेरे बाइक से गिर गए जिसमे एक बाइक हीरो सीडी डिलक्स मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मोटरसायकल जब्त की है। मौके पर asi राजेन्द्र प्रधान आरक्षक जितेन्द्र आर नारजी ओर मनोज ने एक बाइक घेरा बंदी गांव वालों की मदद से की ओर पकड़ी। फरियादी अपसिह ओर साथी रुपा खेड़ी से वापस शादी से लौट रहे थे तो रुनखेड़ा के पास ट्रेक्टर से उतरे घर जा रहे थे तभी बदमाशो 9 लोग 3 गाड़ियों से आये और मारपीट कर समान ले गए। Post navigation सरकारी गेहूं से लदे ट्रक को सूनसान जगह ले जाकर 35 क्विंटल गेहूं की कर दी कालाबाजारी, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा, जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ सघन अभियान चलाया कर 15 परिवार के 24 घरों में करेंगे यज्ञ